उत्तराखंड की अंडर 19 टीम में चयनित क्रिकेट खिलाड़ी अभिजीत गंगवार।स्रोत:परिजन
पीलीभीत। क्रिकेट खिलाड़ी अभिजीत गंगवार का उत्तराखंड की अंडर-19 प्रदेश टीम में चयन हुआ है। अभिजीत अंडर-19 में प्रदेश की टीम में चुने जाने वाले जिले के पहले क्रिकेटर हैं।
शहर के गोदावरी स्टेट के तेज बहादुर गंगवार और पुष्पा गंगवार के पुत्र अभिजीत गंगवार को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा। उन्होंने काफी कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। कोच रिजवान खान और सह कोच नातिक अली से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। कड़ी मेहनत और अभ्यास के बाद ही अभिजीत ने दाएं हाथ के बेहतरीन कलात्मक बल्लेबाज और दाएं हाथ के ही ऑफ स्पिनर के रूप में पहचान बनाई।
इसके बाद घरेलू क्रिकेट के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर धाक जमाई। अभिजीत अब पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनका चयन प्रदेश स्तर की टीम में हुआ है।