फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक कार्यों में जुटेगा रोट्रेक्ट क्लब

Sat, 22 Aug 2015 10:52 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
रोट्रेक्ट की नवगठित इकाई के पहले अधिवेशन में रचनात्मक कार्यों और समाज के दबे कुचले लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया गया। एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में शुक्रवार की रात हुए कार्यक्रम का एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पी पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत जिले में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए तैयारी करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इस जिले में भी सैकड़ों बेहतर प्रतिभाएं हैं। सही मार्ग दर्शन मिलने पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें अपनी योग्यता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने आशा जताई कि नवगठित क्लब इस बाबत प्रभावी पहल करेगा। अधिष्ठापन अधिकारी सतीश जायसवाल ने कहा कि जिले के जागरूक प्रतिभाशाली नौजवानों ने रोट्रेक्ट क्लब का गठन कर बहुत अच्छी पहल की है। रोट्रेक्ट क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ईश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को उनका क्लब सभी के सहयोग से आगे बढ़ाएगा। इससे पूर्व सतीश जायसवाल ने ईश बंसल को शपथ दिलाई और कॉलर पहनाया। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों क्रमश: सचिव गुरदित्त सिंह सैहमी, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सह सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, निदेशक प्रबल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, शिवम अग्रवाल को शपथ दिलाई। सदस्यों को पिन भी लगाई गई। संचालन गरिमा बंसल और करिश्मा बंसल ने किया। सीए संजय अग्रवाल, देवेश बंसल, मोनिका बंसल, श्रवण अग्रवाल, पीएस सैहमी, रंजीत कौर सैहमी, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव डालडा, शुभम ऐरन, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, धीरेंद्र मिश्र, अवधेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें