फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छह माह में साइबर ठगों पर शिकंजा, 1.15 करोड़ की ठगी की रकम होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की साइबर सेल ने जनवरी से जून 2026 के बीच साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की धनराशि बैंक खातों में होल्ड कराई, जबकि 28 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए। इस दौरान 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 580 गुम मोबाइल भी बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे गए।
विज्ञापन

इस अवधि में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित 17 प्राथमिकी दर्ज किए गए और 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 498 संदिग्ध मोबाइल नंबर और 585 मोबाइल हैंडसेट (आईएमईआई) ब्लॉक कराए गए। इससे साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर अंकुश लगाने में मदद मिली। साइबर सेल ने गुमशुदा मोबाइलों की तलाश अभियान में 580 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए।
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने जिलेभर में 416 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे और डिजिटल सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि साइबर अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें