शेरपुर को टाउन एरिया बनाने की मांग को लेकर पूरनपुर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाकपा कार्
पूरनपुर। भाकपा (माले) कार्यकर्ताओंं ने शेरपुरकलां को नगर पंचायत बनवाने और पूरनपुर नगर पालिका विस्तार में पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत को शामिल कराने की मांग को लेकर एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हसीबउर रहमान अंसारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि स्थानीय निकायों के विस्तार के लिए नए निकायों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। ज्ञापन में नगर पालिका पूरनपुर की ओर से राजनीतिक हितों के अनुरूप भेजे गए प्रस्ताव पर रोष व्यक्त किया। शेरपुरकलां को नगर पंचायत बनवाने, पूरनपुर नगर पालिका के विस्तार में पूरनपुर देहात ग्राम पंचायत को शामिल कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सईद खां, इलियास खां, नगीना, देवाशीष राय, अफरोज आलम आदि शामिल रहे। संवाद