पीलीभीत। भाकपा माले ने किसानों की 16 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें एमएसपी पर जल्द कानून बनाने, बाढ़, कटान से निजात दिलाने को उचित व्यवस्था करने की मांग की गई है।
सोमवार को भाकपा माले के पदाधिकारी अमेडी नदी पर अतिक्रमण हटाने, बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसलों को तो नुकसान हो रहा है, साथ ही आए दिन दो पहिया वाहन सवार टकराकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने समस्याओं के निदान की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव गोपाल मिश्रा, देवाशीष राय, किशनलाल, सर्वेश, मनोहर लाल, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद