पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को बांसुरी सांस्कृतिक क्लब की ओर से पोस्टर, कविता और स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। कविता प्रतियोगिता में अंशिका व स्लोगन में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राखी मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह शनिवार को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। कविता प्रतियोगिता में अंशिका गंगवार प्रथम, यशिता मिश्रा द्वितीय व गौरव कुमार तृतीय पायदान पर रहे। निखिल आर्य व अक्षरा सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लोगन मुकाबले में मुस्कान बिष्ट प्रथम, नेहा खान द्वितीय, सोनिया मंडल और फैजान अंसारी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अक्षरा सक्सेना व राधा देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका गंगवार प्रथम, तृप्ति सिंह द्वितीय और मुस्कान बिष्ट व पूनम चंदन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर अमित कुमार, आचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. कविता कनौजिया आदि मौजूद रहे।