पूरनपुर। भाकपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में अदिवासियों का नरसंहार बंद कराने, उनकी रक्षा करने और मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई।
भाकपा के ब्लाक सचिव देवीदयाल के नेतृत्व में भाकपा माले नेता, कार्यकर्ता तहसील कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि मणिपुर की घटनाओं को लेकर पूरा देश शर्मिंदा और आक्रोशित है। मगर भाजपा सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसी के चलते वहां के मुख्यमंत्री को अब तक नहीं हटाया गया है। ज्ञापन देने वालों मेंं अफरोज आलम, सईद खां, छुन्नू खां, विश्राम, धनीराम वर्मा, बसीउल्ला, युसुफ, अजमतुल्ला, आदर्श वर्मा आदि थे। संवाद