फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Jul 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर के एक युवक ने बीसलपुर क्षेत्र की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि शाहजहांपुर के मोहल्ला अमरगंज निवासी जयवेंद्र से उसकी एक वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी। जयवेंद्र ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। इसके बाद वह एक साल कर तक उसका यौन शोषण करता रहा और फिर शादी करने से इन्कार कर दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर जयवेंद्र के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें