विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं नेे बुधवार को नगर में जुलूस निकाला और ब्लाक परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। शाम को बीडीओ से हुई समझौता वार्ता के बाद धरना खत्म कर दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकपा कार्यकर्ता बुधवार को रामलीला मैदान में जमा हुए और अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर जुलूस बनाकर ब्लाक कार्यालय पहुंचे। जुलूस ब्लाक परिसर पहुंचकर बेमियादी धरने में तब्दील हो गया। काफी देर तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ सीके श्रीवास्तव से वार्ता की और उन्हें ज्ञापन दिया।
बीडीओ ने उनकी मांगों को अतिशीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया, जिससे आश्वस्त होकर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। ज्ञापन में वंचित लोगों की अंत्योदय, बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने, वंचित गरीबोें के घरों मेें जल प्रवाहित शौचालय बनवाने, वंचित लोगों को पेंशन दिलवाने, वन कर्मचारियों द्वारा निर्दोष लोगों पर लादे गए मुकदमे वापस कराने, थाने से पार्टी कार्यकर्ताओं को बेइज्जत कर भगाने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाई कराने, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद मेें जनता कॉलेज के पास पक्का नाला बनवाने, वंचित किसानों को दैवीय आपदा के चेक दिलाने, चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने और उप निबंधक कार्यालय में बरती जाने वाली धांधलेबाजी खत्म कराने की मांगें शामिल की गई हैं।
जुलूस में भाकपा के ब्रांच मंत्री भीमसेन शर्मा, दिगंबर देव, रामऔतार वर्मा, बालक राम सक्सेना, रामप्रकाश, महेंद्र, अहिवरन, नरवीर, राधेश्याम, नूरुल हसन, लक्ष्मी देवी, पीतम राम, रामपाल, तौलेराम, सोनपाल, सत्यपाल, परमेश्वरी दयाल, अख्तर हुसैन, लड़ैती देवी, गंगा देवी, कुसुमा देवी, लड़ैती देवी, शिवकुमार और तौलेराम समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।