पूरनपुर। धनाराघाट से खिरकिया बरगदिया तक पक्का तटबंध बनाने सहित तीन मांगों को लेकर भाकपा (माले) का बेमियादी धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर हुई सभा में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
शनिवार को धरना स्थल पर हुई सभा में भाकपा माले नेता देवीदयाल के अलावा चंदिया हजारा क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष दिलीप बैरागी, राम भरोसे, उमेश प्रसाद, गौरी शंकर आदि ने विचार रखे। धरने पर शनिवार को राजू वाला, अनीता, आशा लता मल्लिक, रेनू, अनिमा मल्लिक, सुभद्रा, शर्मिला आदि महिलाएं और उनके समर्थन में अन्य कई लोग बैठे। संवाद