फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले ने किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 09 Nov 2015 11:18 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदिया हजारा में दुर्गा पूजा के दौरान हुए बवाल पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर भाकपा माले ने जुलूस निकालकर नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन किया। डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की न्यायिक जांच कराने और ग्रामीणों को अनावश्यक प्रताड़ित न कराने की मांग की। ऐसा न होने पर दीवाली न मनाने और मतदान न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में पदाधिकारी और ग्रामीण पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर नेहरू पार्क पहुंचे। नेहरू पार्क में प्रदर्शन कर सभी ने धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिला कमेटी सदस्य अलाउद्दीन शास्त्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन एक तरफा कार्रवाई कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस निर्दोषों को परेशान कर रही है, जिससे गांव के पुरुष घर छोड़कर छिपने को मजबूर हैं। अब घर में बची महिलाओं से पुलिस अभद्रता कर घरेलू सामान में तोड़ फोड़ कर रही है। कृष्णा अधिकारी ने कहा कि प्रशासन मामले में एक तरफा कार्रवाई कर रहा है जबकि गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों को बख्शा जा रहा है। धरने के बाद डीएम के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा। इसमें मामले की न्यायिक जांच कराने, निर्दोषों ग्रामीण एवं परिवार की महिलाओं को परेशान न करने की मांग प्रमुख है।
जुलूस और धरना प्रदर्शन में देवाशीष राय, रजनीश कुमार, रमा गैरोला, नगीना, छुन्नू खां, गोपाल मिश्रा, मालती, शर्मिला, अनामिका राय, मनीषा, अनीता, दुलाली सरकार, सरस्वती, बेवी मंडल, भारती पोद्दार, अमेला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में घुसकर की तोड़फोड़, अभद्रता
रात करीब 11 बजे पुलिस घर में घुस गई और टीवी सहित काफी सामान तोड़ दिया। पुलिस ने पति को हाजिर न कराने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी।
सरस्वती मंडल
 
बंगलादेश से आए भतीजे को जेल भेजा
दो दिन पूर्व पश्चिम बंगाल से भतीजा शादी का निमंत्रण देने आया था। रात को पुलिस ने दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दीपाली शील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें