फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा (माले) ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Sun, 14 Feb 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों पर लादे गए देशद्रोह के कथित झूठे मुकदमे के विरोध में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इसके बाद हुई सभा में केंद्र सरकार पर वामपंथ को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

तय शुदा कार्यक्रम के तहत भाकपा (माले) कार्यकर्ता रविवार सुबह बल्लभनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। वहीं से जिला सचिव देवाशीष राय के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर स्टेशन चौराहा पहुंचे। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए माले नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमा गैरोला ने कहा कि जिसने भी देश विरोधी नारे लगाए उसकी भाकपा (माले) निंदा करती है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस मामले में वामपंथी पार्टी और छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर आरोप लगाना गलत है। उन्होंने कहा भाजपा साजिश के तहत वामपंथ को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला के बाद अब जेएनयू छात्र नेता के खिलाफ कार्रवाई से भाजपा का दलित, किसान और महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि वामपंथी हमेशा देश की अखंडता और एकता के पक्ष में रहता है। राष्ट्रपिता के हत्यारे की पूजा करने वाले इस देश की रक्षा नहीं कर सकते। देवाशीष राय, किशनलाल ने कहा कि भाजपा की जेएनयू के बहाने वामपंथ को बदनाम करने की कोशिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। इस मौके पर मनोहर लाल, देवीदयाल, गोपाल मिश्रा, छुन्नू खां, नरेश, विकास, रामचंद्र वर्मा, निकुंज हरिपद समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें