फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कुपोषित होकर दम तोड़ रहे गोवंशीय पशु, प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गोआश्रय स्थल में पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते वे कुपोषित होकर दम तोड़ रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव से मामले को लेकर जवाब मांगा था। जवाब न देने पर अब डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी जोगराजपुर ने 13 अगस्त को गांव कजरी निरंजनपुर के गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान यहां पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा न मिलने की बात सामने आई थी। निरीक्षण आख्या खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार वर्मा पूरनपुर को भेजी गई थी। इसमें कहा गया था कि निरीक्षण में संरक्षित पशुओं की मृत्यु दर बहुत ज्यादा है।
रिपोर्ट पर बीडीओ ने 16 अगस्त को ग्राम पंचायत सचिव पंकज कुमार आर्या को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसका जवाब अब तक नहीं आ सका। अब इस मामले में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रधान यादविंदर पाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कहा गया है कि वह गोआश्रय स्थल में हरे चारे, गुणवत्तायुक्त चोकर (दाना), भूसा एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था कराएं। साथ ही स्पष्टीकरण सात दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें