फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत की टनकपुर रोड पर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर टनकपुर हाईवे पर हत्यारों की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी वजह से राहगीरों को आधे घंटे तक जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम ऋतु पूनिया और सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को सौंपा गया।
विज्ञापन



ज्ञापन में उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने की मांग की गई। वकीलों का कहना है कि कासगंज की महिला अधिवक्ता का कचहरी से अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। त्वरित न्यायालय में मुकदमा चलाकर हत्यारों को दंड दिया जाए, परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर सात सितंबर को प्रदेश भर में विरोध दिवस मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में विवेक पांडे, कुलविंदर सिंह, महासचिव आनंद मिश्रा, मोहन गिरी गोस्वामी, संतोष मिश्रा, अश्विनी कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बीसलपुर में भी वकील गरजे
बीसलपुर। अधिवक्ताओं ने कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही नगर में जुलूस निकालते हुए एसडीएम महिपाल सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सूरज प्रकाश गुप्ता, महामंत्री राजाराम माथुर निर्भय सक्सेना, देवेंद्र कुमार, चमन सिंह, मनोज कुशवाहा, नंदराम, आमोद रायजादा आदि शामिल रहे। संवाद

पूरनपुर में भी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। अधिवक्ताओं ने कासगंज में अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में घटना की निंदा कर अधिवक्ता के हत्यारोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग की गई। इस मौके पर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र, पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, रजनीश सक्सेना, संजय पांडेय, दुुर्गेश सक्सेना, उमाशंकर सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

पीलीभीत की टनकपुर रोड पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद

पीलीभीत की टनकपुर रोड पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद

पीलीभीत की टनकपुर रोड पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें