फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों की तार पलटी, तीन गोवंशीय पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। रिछा रोड पर गोवंशीय पशु लदी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। तस्कर कार छोड़कर भाग गए, जबकि उसमें ठूंसकर लादे गए तीन पशुओं की मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पशुओं के शव को दफन कराया। कार नंबर के आधार पर पुलिस तस्करों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब छह बजे रिछा रोड पर बिंदुआ मोड़ और कंजानाथ पट्टी के बीच सड़क किनारे हुई। पलटी सेंट्रो कार में सवार लोग निकलकर भाग गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कार को देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चेक करने पर कार में तीन गोवंशीय पशु मृत मिले। हालत देखकर पशु तस्करी का मामला समझने में देर नहीं लगी। पुलिस ने मृत पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें दफन कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। उसके इंजन और चेसिस नंबर के जरिए तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तो फिर सक्रिय हो गए तस्कर
जिले में गोवंश की हत्या के मामले आए दिन सामने आते हैं। खेतों को स्लाटर हाउस का रुप देकर तस्कर घटना को अंजाम देते हैं। हालांकि वर्ष 2017 में योगी सरकार बनने के बाद गोवंशीय पशुओं की तस्करी के मामलों में काफी कमी आई थी। अब इस घटना के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दोबारा पशु तस्कर सक्रिय हो गए हैं। कार रिछा की तरफ जा रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पशुओं की तस्करी करने वाले बरेली जिले के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें