फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में भी बनेगा लेवल वन का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आयुर्वेदिक अस्पताल में कोविड अस्पताल के बाद आयुुर्वेदिक कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में भी लेवल वन का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अप्रैल में आयुर्वेदिक अस्पताल में 120 बेड का लेवल वन का कोविड अस्पताल बनाया गया था। यहां पर बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाता है। लेकिन अनलॉक होने के बाद कोरोना संक्रमण जुलाई और अगस्त में एक दम से तेजी पकड़ गया। स्वास्थ्य विभाग ने इस पर चिंता जताते हुए आयुर्वेदिक कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में 250 बेड का एक और लेवल वन का कोविड अस्पताल बनाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के तिवारी से भवन को अपने कब्जे में ले लिया है। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल और एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने भवन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का काम शुरू कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज में 120 बेड का अस्पताल बना है। मगर, यहां इसके अलावा 250 बेड का अस्पताल अलग से तैयार कराया जा रहा है। अगर संक्रमित मरीजों के पास होम आइसोलेट की व्यवस्था नहीं है तो उन्हें वहां भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें