शादी से किया इनकार
युवती ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने भी आरोपी पर शादी के लिए दबाव डाला, लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मंगलवार को युवती परिवार के साथ थाना अमरिया पहुंची और तहरीर दी।
जानकारी मिलने पर एएसपी अनिल यादव और सीओ डॉ. प्रतीक दहिया ने थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नरेश, पिता भूपराम और दो भाइयों योगेश व कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।