माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके 14 साल के तहेरे भाई ने छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया।
मां ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार सितंबर दोपहर करीब तीन बजे उसकी बेटी घर के आंगन में सो रही थी। उसकी सात वर्षीय बेटी और जेठ का बेटा घर के कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंची। आरोप है कि वहां जेठ का बेटा बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। मां के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की मां ने बताया कि थाना दूर होने और आवागमन का साधन उपलब्ध न होने के कारण वह तत्काल थाने नहीं पहुंच सकी।
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी किशोर को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पर अमल किया जा रहा है।