पीलीभीत। रास्ते में घेरकर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी इस्लाम उल्लाह खां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 जून 2024 की रात 10:30 बजे वह घर से बाजार जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मोहल्ले के ही सोहराब उल्ला, उसकी पत्नी हिना, साला खुशहाल व फईम ने उसके साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबे पर भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद