फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना : अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतगणना को लेकर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में बैठक लेकर संबंधित को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ल की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति गेट नंबर एक, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्याम नारायण राम को गेट नंबर दो, सहायक महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र आत्मदेव शर्मा को गेट नंबर तीन, परियोजना अधिकारी नेडा अतुल कुमार श्रीवास्तव की गेट नंबर दो के आगे दाहिनी तरफ अधिकारीगण पार्किंग प्रवेश द्वार बैरियर पर ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा जिला गन्नाधिकारी खुशीराम मंडी कार्यालय के पास बैरियर विधानसभा 127, 128 एवं पोस्टल बैलेट डीएफएमडी के साथ, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार मंडी कार्यालय के पास बैरियर विधानसभा 129,130 के पास, सहायक आयुक्त, राज्यकर विभाग राजेन्द्र प्रसाद चौहान मुख्य प्रवेश द्वार मतगणना स्थल विधानसभा 127,128/ पोस्टल बैलेट, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. विनोद यादव मुख्य प्रवेश द्वार मतगणना स्थल विधानसभा 129,130 के पास ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रभारी अधिकारी खनन अशोक कुमार असम रोड चौराहा, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला नौगवां चौराहा, भूमि संरक्षण अधिकारी गणेश शंकर परिहार उपाधि महाविद्यालय चौराहा, उप निबंधक, बीसलपुर श्रीनिवास यादव नवीन मंडी गेट नंबर दो पर तैनात रहेंगे। उप निबंधक, पीलीभीत साकिब मंडी कार्यालय के पास के बैरियर पर मतगणना कार्मिक/मतगणना एजेंट के इलेक्ट्रानिक गेजेट्स जमा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें