फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 8 पदों के लिए काउंसिलिंग 13 और 14 जुलाई को

Fri, 10 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 8 शैक्षणिक और शिक्षणेत्तर पदों पर संविदा के आधार पर चयन के लिए काउंसिलिंग और साक्षात्कार 13 और 14 जुलाई को होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

शैक्षणिक पदों के लिए काउंसिलिंग 13 जुलाई सुबह 11 बजे से विकास भवन पीलीभीत में होगी। शिक्षणेत्तर पदों (सहायक रसोइया और चौकीदार) के लिए साक्षात्कार 14 जुलाई को सुबह 11 बजे से विकास भवन में आयोजित किए जाएंगे। विज्ञान विषय के पूर्णकालिक शिक्षिका पद के लिए अनारक्षित कटऑफ मेरिट 50.00, अनुसूचित जाति के लिए 40.95 और पिछड़ी जाति के लिए 51.65 है। कंप्यूटर अंशकालिक शिक्षिका पद के लिए अनारक्षित कटऑफ मेरिट 44.02 है। गृह शिल्प/कला क्राफ्ट/संगीत अंशकालिक शिक्षिका पद के लिए अनारक्षित कटऑफ मेरिट 43.45 और सामाजिक विषय अंशकालिक शिक्षिका पद के लिए 49.42 है।

अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र और उनकी दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। कार्यरत अभ्यर्थियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र और शपथ पत्र भी लाना होगा। काउंसिलिंग या साक्षात्कार में उपस्थित न होने पर चयन पर विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें