फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर के 24 परिषदीय स्कूलों का हुआ विलय

विज्ञापन
पूरनपुर के एक होटल में हुई बैठक में मौजूद शिक्षक, प्रधान और अभिभावक स्रोत: शिक्षक
विज्ञापन
पूरनपुर। संकुल प्रभारियों व प्रधानाध्यापकों की बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के 24 परिषदीय स्कूलों के विलय की जानकारी दी गई। आदेश पत्र भी बांटे गए।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के 105 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी छात्र संख्या 50 से कम है। पहले चरण में 24 स्कूलों का युग्मन (पेयरिंग) किया गया है। इस संबंध में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने संकुल प्रभारियों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक की। स्कूलों के विलय की जानकारी देकर इन स्कूलों के बच्चों को पड़ोस के स्कूल में भेजने के निर्देश दिए। उधर, शिक्षक संगठनों ने स्कूलों के विलय का विरोध किया है।
विज्ञापन



स्कूलोंं के विलय की व्यवस्था का होगा विरोध
पूरनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को असम हाईवे के एक होटल में स्कूलों के विलय को लेकर शिक्षकों, एसएमसी अध्यक्षों और अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में स्कूलों के विलय को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नई योजना का विरोध करने का निर्णय किया गया। सेवानिवृत शिक्षक ओम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि स्कूलों के बंद होने की योजना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश गंगवार, मंत्री विमल कुमार, संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष पासवान, राजेश लोधी आदि शिक्षक, प्रधान व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें