जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 अक्तूबर से हाथ धुलाई पखवाड़ा मनाया जाएगा। शासन ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए 14 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक हाथ धुलाई पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से साबुन व पानी की व्यवस्था की जाएगी। रोज सुबह प्रार्थना के दौरान हाथ धोने से संबंधित जानकारियां दी जाएगी। शिक्षक बच्चों को शौचालय जाने के बाद व मध्यान्ह भोजन खाने से पूर्व साबुन से हाथ धोने के लिए प्रेरित करेंगे। हालांकि हर साल विद्यालयों में 15 अक्तूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता रहा है।
पखवाड़ा के दौरान यह होगी गतिविधियां
- प्रार्थना के समय स्वच्छता पर चर्चा, शपथ स्वच्छता संबंधी नारे, स्लोगन लेखन
- शौचालय में पानी साबुन की उपलब्धता व हाथ धोना तय करना
- हाथ धोने से होने वाले लाभ के प्रति जागरूकता के लिए प्रभात फेरियां निकालना
- स्वच्छता संबंधी वॉल राइटिंग, साबुन से हाथ धोने के पांच चरणों का पोस्टर बनाना आदि।
सभी परिषदीय स्कूलों में 14 अक्तूबर से हाथ धुलाई पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी तैयारी पूरी करने को निर्देशित किया जा चुका है।
अंबरीष कुमार यादव, बीएसए