फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायतों पर इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर सेहरामऊ उत्तरी के इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र पर आखिरकार गाज गिर ही गई। होली से एक दिन पहले एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर डीसीआरबी (जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) प्रभारी पद पर कार्यरत इंस्पेक्टर रामसेवक को सेहरामऊ उत्तरी भेजा गया है। अफसर सीधे तौर पर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार से जुड़ा बता रहे हैं, लेकिन पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर से एक माननीय की नाराजगी को लेकर भी चर्चाएं हैं। कई दिनों से माननीय इंस्पेक्टर को हटाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र का विवादों से पुराना नाता रहा है। सदर कोतवाली में तैनाती के दौरान भी भ्रष्टाचार से जुड़ी उनकी शिकायतें ऊपर तक पहुंची थीं। इसके बाद उन्हें कोतवाली से हटाकर डीसीआरबी प्रभारी पद पर भेज दिया गया था। कई महीने तक वह वहीं रहे। इसके बाद अफसर उन पर नरम हो गए और उनको बरखेड़ा थाना का प्रभारी बना दिया। वहां एक दवा व्यापारी की दुकान में चोरी की घटना के बाद काफी बवाल हुआ था। व्यापारियों का आरोप था कि वहां थाने पहुंचे व्यापारियों से मारपीट की गई और उन्हें कई घंटे तक हिरासत में रखा गया। इसको लेकर व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर उनका विरोध भी किया था। बरखेड़ा में बाजार भी बंद कराया गया था। बरखेड़ा से हटाने के बाद करीब चार माह पूर्व ही बृज किशोर मिश्र सेहरामऊ उत्तरी थाने भेजे गए थे।
सेहरामऊ उत्तरी में हत्या के एक मामले की विवेचना में भी पीड़ित पक्ष की ओर से उनकी लगातार शिकायत की जा रही थीं। इसके दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बाकी आरोपियों को सांठगांठ कर बचाने के आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाए थे। इसके अलावा किशोरी को फुसलाकर ले जाने के एक मामले में भी उनकी हाल ही में शिकायत की गई थी। इसके अलावा अवैध खनन, जंगल में पेड़ों के अनाधिकृत कटान करने में लकड़ी माफिया के संरक्षण समेत तमाम आरोप उन पर लगातार लगाए जा रहे थे। कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि उन पर कार्रवाई होगी, लेकिन कई दिन तक कार्रवाई टलती रही। कुछ दिन पहले पूरनुपर के एक माननीय भी इंस्पेक्टर से खफा हो गए थे। ऐसे में इस बार सेहरामऊ उत्तरी से उनका हटना तय माना जा रहा था। शनिवार रात को एसपी की ओर से की गई कार्रवाई को अफसर भ्रष्टाचार की शिकायतों पर होना बता रहे हैं, तो विभाग में माननीय की नाराजगी को लेकर भी चर्चा है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र की भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। उनकी इसी संबंध में दो जांचें पहले से चल रही हैं। इंस्पेक्टर रामसेवक को सेहरामऊ उत्तरी भेजा है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें