पीलीभीत। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद कोविड अस्पताल में संक्रमितों का इलाज कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को 15 दिन पूरे होने के बाद रिलीव कर दिया गया है। पूरी टीम का सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही नई स्वास्थ्य टीम ने कोविड अस्पताल में चार्ज संभाल लिया है।
आयुर्वेदिक कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में 46 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती किए गए थे। कोविड अस्पताल में पूरे मंडल में मिले कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अमरिया सीएचसी के डॉ मंजीत सिंह, डॉ, मुनीश कुमार, डॉ, मोहम्मद आजम, डॉ, नीरज कुमार, डॉ, शिशुपाल, डॉ, कमलेश के साथ कमलेश, रेनू चौधरी, अकविंदर कौर,प्रीति, ऊर्वशी, प्रियंका, नेत्रपाल यादव, मनोज तिवारी, तुलाराम, हसनैन अली, अरशद खान, समीर खान, बलराज,आशुतोष कुमार, अनिल कुमार, नन्हें, राजेंद्र, हरीश कुमार और विजयपाल की टीम काम कर रही थी। पूरी टीम ने 15 दिनों कोरोना संक्रमितों का इलाज किया। इस टीम की मेहनत से 42 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक कर उन्हें घर भेजा गया। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि 15 दिन पूरे होने के बाद पूरी टीम की सैंपलिंग कराई, उसके बाद लेकर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। कोविड अस्पताल में अब नई टीम ने चार्ज ग्रहण कर लिया है।