फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग में लापरवाही पर सीएमओ का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली में हालात बिगड़ने के बाद जनपद स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। मगर संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में लापरवाही उजागर हुई। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने सीएमओ का जवाब तलब किया। दो दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही गुणवत्ता परक काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जनपद में भी दिवाली के बाद बढ़ने लगा है। मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में सामने आ रहे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। शासन भी इसे लेकर गंभीरता के निर्देश दे रहा। स्वास्थ्य विभाग भले ही तमाम दावे करे, लेकिन धरातल पर सिर्फ आंकड़ेबाजी की जा रही है। समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर डीएम पुलकित खरे ने कड़ी नाराजगी जताई। शासन से जारी की गई रिपोर्ट में भी जनपद की स्थिति बेहतर नहीं रही। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि गुणवत्तापरक और प्रभावशाली कार्य संपादित न करने पर पर्यवेक्षण अधिकारी सीएमओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। साथ ही संक्रमण को लेकर गंभीरता से काम कराने के निर्देश दिए हैं।
समस्त ईओ को भी दी गई चेतावनी
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी नगरपालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को दी गई है। मगर अब तक मास्क, सामाजिक दूरी न बनाने वालों पर कार्रवाई औपचारिकताओं में सिमटी हुई है। समीक्षा के दौरान कार्रवाई संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने समस्त ईओ को चेतावनी दी है। साथ ही कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें