फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सक, दो कंपाउंडर समेत नौ लोगों को सैंपल के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिला युवक एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक पर भी आता था। यह पता लगने के बाद डॉक्टर, दो कंपाउंडर समेत नौ लोगों को सैंपल के लिए भेजा गया है। इसके अलावा चेन्नई से गांव धुरिया पलिया में आए तीन, रजागंज और गांव घुंघचाई में दिल्ली से आए दो प्रवासियों और मोहल्ला कायस्थान की एक महिला को सैंपल को जिला मुख्यालय भेजा गया। दूसरे राज्यों से आए नौ प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौक में 24 जून को संक्रमित मिला युवक मोहल्ले में अपने डॉक्टर मामा के क्लीनिक पर भी जाता था। एक नगरपालिका सदस्य के सोशल मीडिया पर इस बाबत मेसेज वायरल करने के बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हुई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट डॉक्टर, दो कंपाउडर के अलावा गांव धुरिया पलिया में चेन्नई से आए तीन, मोहल्ला रजागंज और घुंघचाई में दिल्ली से आए दो, मोहल्ला कायस्थान की एक महिला को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा। शनिवार को मोहल्ला साहूकारा में राजस्थान से एक, गांव शेरपुरकलां में कुशीनगर से एक, मोहल्ला रजागंज में रसिया से आए एक, मोहल्ला साहूकारा में दिल्ली से आए एक, मोहल्ला रजागंज में ओमान से आए एक प्रवासी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें