पूरनपुर। बीमारी के चलते बरेली में इलाज कराने गई शेरपुरकलां की एक युवती जांच में कोरोना संक्रमित निकली। युवती को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में रखा गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवती के परिवार वालों और संपर्क में आने वाले 30 लोगों की सैंपलिंग की।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि शेरपुरकलां की 30 वर्षीय युवती मंगलवार को बीमारी के चलते इलाज कराने बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में गई थी। वहां उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जांच में युवती संक्रमित पाई गई है। युवती को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में रखा गया है। बुधवार को गांव में टीम भेजकर युवती के संपर्क में आए 30 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। संक्रमण की रफ्तार देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।