फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल की दीवार कूदकर भागा कोरोना संक्रमित बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर में नाबालिग किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोपी कोरोना संक्रमित होने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार की शाम वह पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों को चकमा देकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया। इससे स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस संक्रमित बंदी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर के गांव खरगापुर का रहने वाला एक युवक 30 जून को गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को फुसलाकर ले गया था। इस मामले में तीन जुलाई को किशोरी के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ बीसलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 14 जुलाई को पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 14 जुलाई को कोरोना सैंपल कराने के बाद 15 जुलाई को उसे सेंट अलॉयसियस स्कूल में बनी अस्थायी जेल भेज दिया था। 16 जुलाई को आई जांच रिपोर्ट वह पॉजिटिव निकला। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को आरोपी युवक ने सुबह 11 बजे अपना सैंपल कराया। इसके बाद शाम पांच बजे वह स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों को चकमा देकर पीछे के रास्ते से दीवार फंदकर भाग गया। जब उसकी तलाश शुरू हुई तो पता चला वह कोविड अस्पताल से फरार हो गया। अस्थायी जेल से बंदी के भागने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें