फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद बाजार में घूमा चेयरमैन के भाई का कोरोना संक्रमित नौकर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरोना संक्रमित निकला नगरपालिका चेयरमैन के भाई का नौकर सैंपल होने के बाद भी राइस मिलों पर वारदाना लेकर बाजार में घूमा। वह सुनगढ़ी में परिवार वालों से भी मिलने गया था। स्वास्थ्य टीम ने पीलीभीत शहर के सुनगढ़ी में रहने वाले उसके परिवार के 12 लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा मोहल्ला साहूकारा और आसपास गांवों में 130 लोगों का सैंपल कराया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई सैंपलिंग में नगरपालिका चेयरमैन के भाई के नौकर का भी सैंपल लिया गया था। वह जांच में संक्रमित निकला। इसके पहले युवक राइस मिलों पर वारदाना के आर्डर लेने के लिए बाजार में घूमता रहा। पीलीभीत के सुनगढ़ी मोहल्ला में उसके परिवार के लोग रहते हैं। वह उनसे भी मिलने गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि युवक के परिवार के 12 लोगों का सैंपल कराया गया है। चार लोगों को क्वारंटीन किया गया। सुनगढ़ी में युवक के परिवार वालों की सैंपलिंग कराने के लिए जिला अस्पताल को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें