फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक और अस्थायी जेल के कर्मचारी समेत 11 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बैंक मैनेजर और उनके परिवार के तीन सदस्यों के साथ अस्थायी जेल का एक कर्मचारी समेत 11 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित बैंक मैनेजर के परिवार के सदस्यों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। शनिवार एंटीजन किट से हुई जांच में बिलसंडा के एक बैंक के शाखा प्रबंधक और उनके परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। टीम ने बैंक को भी सैनिटाइज करके संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की एंटीजन किट से जांच की। हालांकि बैंक में अन्य स्टाफ संक्रमित नहीं निकला। इनके अलावा बीसलपुर में दो, पूरनपुर में एक, और शहर में एक कोरोना संक्रमित निकला। बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में सेंट एलायसिस कॉलेज में चल रही अस्थायी जिला जेल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। रिपोर्ट में भानपुर गांव का एक बिलसंडा के इरौदतापुर पगरा गांव का एक मरीज कोरोना संक्रमित सामने आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें