पीलीभीत। दो महिला पुलिस कर्मियों समेत 37 कोरोना पॉजिटिव और निकले हैं। आईएमए सचिव की तीसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों को तलाशने में जुटी हैं।
शुक्रवार को एंटीजन किट से हुई जांच में बरखेड़ा थाने में तैनात दो महिला पुलिसकर्मी समेत कस्बे के तीन अन्य मरीज भी कोरोना पॉजिटिव निकले। इनके अलावा बिलसंडा में दो, पूरनपुर में छह, बीसलपुर में चार और न्यूरिया में पांच कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में आईएमए सचिव की तीसरी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही शहर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, सिविल लाइन साउथ, पूरनमल, बाजारा कटरा और थाना न्यूरिया में एक-एक, मरौरी ब्लॉक के न्यूरिया कॉलोनी में एक, बिलसंडा में जागनाथपुर में एक और पूरनपुर में बीडीओ का चालक, दुर्जनपुर गांव में एक कोरोना संक्रमित सामने आया। पूरे दिन में एंटीजन किट और लैब से आई जांच रिपोर्ट में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।