फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए समेत 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एंटीजन किट और लैब से आई जांच रिपोर्ट में बीएसए समेत 24 नए कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बीएसए इस समय कानपुर स्थित अपने घर में हैं। यहां उनके मौजूद न होने के कारण उनका दफ्तर सील नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने कानपुर में एक निजी लैब से कोरोना की जांच कराई थी। बुधवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। संक्रमित बीएसए कानपुर में ही होम आइसोलेट कर दिए गए हैं। इनके अलावा बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट शहर के सरोज भवन और बरखेड़ा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में रामनगर गांव में एक, शहर में एक, सिविल लाइंस और आवास विकास कॉलोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। बुधवार को एंटीजन किट से हुई जांच में पूरनपुर में दो, बीसलपुर में आठ, बरखेड़ा में तीन और न्यूरिया में पांच कोरोना संक्रमित सामने आए। पूरे दिन में 24 नये कोरोना संक्रमित केस निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें