फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो और सीएचसी के डॉक्टर समेत 41 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो और बरखेड़ा सीएचसी के डॉक्टर, सेंट अलॉयसियस कॉलेज के फादर और नीमा के अध्यक्ष समेत एक दिन में 41 नए कोरोना पॉजिटिव केस निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरनपुर तहसील को सील कर दिया गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूरनपुर के रजिस्ट्रार कानूनगो जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से, बरखेड़ा सीएचसी के डॉक्टर एंटीजन किट से, सेंट अलॉयसियस कॉलेज के फादर और नीमा के अध्यक्ष लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के बाद पूरनपुर तहसील सील कर दी गई है। इनके अलावा एंटीजन किट से शहर की बल्लभनगर कॉलोनी और मोहल्ला साहूकारा में एक-एक, बीसलपुर के गांव परसिया के दो, गांव शिवपुरी नवदिया में एक महिला, पशु अस्पताल का कर्मचारी, पंजाब एंड सिंध बैक ईंटगांव का कर्मचारी, मोहल्ला पटेलनगर की महिला और मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में एक, पूरनपुर नगर में पांच और माधोटांडा में चार, बिलसंडा और बरखेड़ा, न्यूरिया में दो-दो और अमरिया में एक कोरोना संक्रमित मिला। मंगलवार रात आई जांच रिपोर्ट में शहर मेें बल्लभनगर कॉलोनी, नकटादाना कॉलोनी, पुलिस लाइन, शेर मोहम्मद, पूरनमल, सिविल लाइन साउथ में एक, ललौरीखेड़ा ब्लॉक में दो, बिलसंडा ब्लॉक के वार्ड नंबर पांच और 12 में एक-एक, बरखेड़ा के हर्रायपुर में एक और अमरिया में दो मरीजों समेत कुल 18 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की तलाश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें