फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स और पुलिस कर्मी समेत मिले 40 कोरोना पॉजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लखनऊ लैब और एंटीजन किट से हुई जांच की रिपोर्ट में नर्स और पुलिस कर्मी समेत पूरे जनपद में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों की तलाश में जुट गई है। उन्हें होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार को देर रात आई जांच रिपोर्ट में न्यूरिया सीएचसी की स्टाफ नर्स पॉजिटिव पाई गई। नर्स ने 30 जुलाई को कोरोना की जांच कराई थी। उसे होम आइसोलेट कर दिया गया है। इधर इस जांच रिपोर्ट में ही शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां में एक सप्ताह पहले कोरोना से मृत युवक के परिवार में पत्नी, बेटा और भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। मोहल्ला शेर मोहम्मद में एक, सुनगढ़ी में छह, नखासा में तीन, डोरीलाल में एक, बल्लभनगर कॉलोनी में तीन, नई बस्ती में एक, और मोहल्ला तखान में चार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बीसलपुर के मोहल्ला बख्तवारलाल में एक, बिलसंडा में तीन और पूरनपुर में एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव निकला।
दूसरी ओर सोमवार को एंटीजन किट से हुई जांच में बरखेड़ा में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैैं। इसमें पुलिस लाइन का एक सिपाही भी है। रक्षाबंधन को सुरक्षा व्यवस्था में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। बीसलपुर में सीएचसी में कार्यरत फार्मसिस्ट, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में एक और मोहल्ला ग्यासपुर में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पूूरनपुर में दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों के घरों का मुआयना करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट करने की प्रकिया शुरू कर दी है। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के घरों की व्यवस्थाओं को परखने के बाद ही उन्हें होम आइसोलेट किया जाएगा। अगर अलग कमरे की व्यवस्था नहीं है तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें