फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, नगरपालिका कार्यालय 48 घंटे के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के संक्रमित इलाकों में सैनिटाइजेशन और बैरिकेडिंग का जिम्मा संभाल रहे नगरपालिका के सफाई निरीक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली। तीन दिन से बुखार की शिकायत होने पर उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया था। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सफाई निरीक्षक के पॉजिटिव आने के बाद नगरपालिका के स्टाफ में खलबली मची रही। ईओ ने कार्यालय को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कार्यालय में कार्यरत सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को तीन से बुखार आ रहा था। सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उन्होंने निजी अस्पताल के डॉक्टर से दवा ली थी। कोरोना का शक हुआ तो वह मंगलवार को जिला अस्पताल में सैंपल कराने के लिए पहुंच गए। इसके बाद राम इंटर कॉलेज पहुंचकर एंटीजन किट से सैंपल कराया। 20 मिनट में आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकले। रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद संक्रमित सफाई निरीक्षक के संपर्क में आने वाले अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ईओ निशा मिश्रा ने पूरे कार्यालय को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें