फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्राम से लौटते ही एसीएमओ क्वारंटीन हो जाते तो नहीं बढ़ता संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एसीएमओ और कोविड महामारी नियंत्रण के नोडल प्रभारी के संक्रमित होने को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। एसीएमओ कुछ दिन पहले अपने भाई के ऑपरेशन के लिए गुरुग्राम गए थे। अगर गुरुग्राम से लौटते ही एहतियात बरती गई होती तो संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ता। अब सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों के साथ ही कई अफसर अपनी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रूनेट मशीन से एसीएमओ ने कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। एसीएमओ के साथ बैठकर काम करने वाले स्टाफ समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अफसर और अधिकारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले एसीएमओ अपने भाई के ऑपरेशन के लिए गुरूग्राम गए थे। करीब एक सप्ताह वहां रहने के बाद वापस पीलीभीत आए। गुरुग्राम से लौटने के बाद उन्होंने न तो अपना सैंपल कराया, न ही होम क्वारंटीन हुए। बृहस्पतिवार को जब उनकी हालात खराब होने लगी, तो वह छुट्टी लेकर घर जाने की बात कहने लगे। एसीएमओ की हालात खराब देखकर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने उनसे अपनी जांच कराने को कहा। सीएमओ की गुजारिश पर एसीएमओ ने अपना सैंपल दे दिया। हालांकि स्टाफ के कुछ लोगों का कहना है कि उनमें कोरोना के लक्षण तो कई दिन पहले से थे। इसके बावजूद जांच न कराने की वजह यह थी कि अगर वह कोरोना पॉजिटिव निकलते तो कोविड मरीजों की व्यवस्थाएं भी अधर में लटक जातीं। स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि तो एसीएमओ गुरूग्राम में ही संक्रमित हुए। हालांकि सीएमओ की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। मगर, अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर और कर्मचारी सभी एक स्वर से कह रहे हैं कि एसीएमओ अगर गुरूग्राम से लौटने के बाद ही अपना सैँपल देकर जांच करा लेते और कम से कम होम क्वारंटीन हो गए होते तो सीएमओ दफ्तर के स्टाफ समेत अन्य सरकारी विभागों को कोरोना संक्रमित होने का खतरा नहीं रहता। इसी डर के चलते तमाम अफसर न तो दफ्तर पहुंच रहे हैं और न ही आवास से बाहर निकल रहे हैं।
एसीएमओ में कोरोना संक्रमण का सोर्स कहां से आया, इसके बारे में पता कराया जा रहा है। फिलहाल अभी जांच रिपोर्ट न आने तक कार्यालय बंद रहेगा। स्टॉफ अपने घरों से काम करेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें