फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल मालिक और सराफा कारोबारी समेत मिले तीन कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों से फोन पर बात की। स्वास्थ्य टीमें उन्हें लेने के लिए रवाना हो गईं। कोरोना संक्रमितों में एक राइस मिल मालिक और दूसरा सराफ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 52 वर्षीय राइस मिल मालिक और व्यापारी नेता के भाई और इसी मोहल्ले के निवासी 48 वर्षीय सराफा कारोबारी को 26 जून से बुखार आ रहा था। जब वह डॉक्टर को दिखाने के गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मलेरिया की जांच करने को कहा। इस पर दोनों लोग जिला अस्तपाल की पैथोलॉजी में मलेरिया की जांच कराने गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें पहले कोरोना की जांच कराने को कहा। इस पर दोनों का पुुराने जिला अस्पताल में रैंडम सैंपल लिया गया था।
दूसरी ओर मोहल्ला भूरे खां निवासी 26 वर्षीय युवक अपने चचेरे भाई और मोहल्ले के एक दोस्त के साथ 26 जून को मुंबई से आया था। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों का सैँपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में मुंबई से आए इस युवक समेत मोहल्ला साहूकारा के दोनों व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इससे शहर में खलबली मच गई। बाजार में व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से अन्य व्यापारी भी घबरा गए हैं। संक्रमित का कई व्यापारियों और अधिकारियों के साथ भी उठना बैठना था। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के तीन लोग संक्रमित मिले है। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

50 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव
पुलिस लाइन में तैनात और देवहा चौकी की बैरक में रहने वाले सिपाही के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस महकमे में डर का माहौल था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित सिपाही को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के साथ देवहा चौकी स्थित बैरक को भी सील कर दिया था। स्वास्थ विभाग में संक्रमित सिपाही के संपर्क में आने वाले सिपाहियों समेत 50 पुलिसकर्मियों की जांच की गई थी। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में सभी पुलिस कर्मी निगेटिव पाए गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमित सिपाही के सभी साथियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें