फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला आसफजान का व्यक्ति गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला आसफजान में रहने वाला 47 वर्षीय एक व्यक्ति गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव निकला। वह दिल्ली में रहकर एक न्यूज चैनल में नौकरी में करते हैं।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति का परिवार नौ साल से दिल्ली में रहता है। वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने गए थे। वहां ऑपरेशन से पहले निजी लैब में कोरोना जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने से पहले ही संक्रमित व्यक्ति अपने निजी वाहन से पीलीभीत के लिए रवाना हो चुके थे। जब वह रास्ते में थे तो यहां सूचना मिली। इसके बाद उनसे फोन पर बात करके रिपोर्ट के बारे में बताया गया और उन्हें घर के बजाय सीधे कोविड अस्पताल पहुंचने को कहा गया। यहां अभी दोबारा जांच हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें