फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के गांवों में घर-घर तलाश किए बुखार-खांसी के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/माधोटांडा। दो कोरोनो पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब कंटेन्मेंट जोन बने चार गांवों के साथ ही कुंवरपुर में एसीएस (एक्टिव केस सर्च) अभियान शुरू किया गया है। सीएमओ के निर्देश पर आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर्स ने इन गांवों में घर-घर जाकर खांसी जुकाम के मरीजों को तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के छह केस पाए चुके हैं। इनमें से चार संक्रमित तो स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद मंगलवार को एक ही दिन में बीसलपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर हीरा और कलीनगर के संडई निवासी युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवकों के परिवार और उनके संपर्क में आए 54 लोगों के बुधवार को सैंपल लेकर सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। दूसरी ओर प्रशासन ने गांव दौलतपुर हीरा, संडई, रानीगंज और शाहगढ़ को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए बुधवार से ही सैनिटाइजेशन का काम शुरू करवा दिया था। रानीगंज और शाहगढ़ के लोगों से इन दोनों सक्रमितों का मिलना हुआ था, इसी वजह से इन दोनों गांव को कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। इधर गुरुवार को भी स्वास्थ्य और अग्निशमन विभाग की टीमें गांवों को सैनिटाइज करने में जुटी रहीं। माधोटांडा कस्बे को भी सैनिटाइज किया गया।
वहीं सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने कंटेन्मेंट किए गए गांवों और उसकी एक किमी की परिधि में आने वाले गांवों में घर-घर जाकर एक्टिव केस सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार से कंटेन्मेंट जोन घोषित चार गांव और संडई से सटे कुंवरपुर गांव में अभियान शुरू कर दिया गया। इसमें लगे आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाड़ी और फार्मासिस्ट घर-घर जाकर खांसी-बुखार के मरीजों की जानकारी ले रहे हैं। कोई संदिग्ध संक्रमित पाया जाता है तो संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को सूचित कर डॉक्टर से उसका परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पांच गांवों में एक्टिव केस सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर खांसी-बुखार से पीड़ित लोगों की जानकारी की जा रही है। संबंधित क्षेत्रों के चिकित्साधिकारियों को भी सतर्क किया गया है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें