फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम में संक्रमित युवक के साथ रहे 36 लोगों पर भी कोरोना की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। इंदौर से आने के बाद युवक और उसके जिन सात साथियों को अमरिया के जिस शेल्टर होम में ठहराया गया था, उसमें पहले 36 लोग थे। युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन सभी 36 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा क्वारंटीन में शिफ्ट किए गए युवक के सात साथियों के भी दोबारा सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

अमरिया में अन्य प्रांतों से आने वाले लोगों के अलग ठहराने के लिए एक इंटर कॉलेज को शेल्टर होम बनाया गया है। 22 अप्रैल को इंदौर से आए सभी आठ युवकों के सैंपल लेने के बाद सभी को शेल्टर होम में रखा गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शेल्टर होम 36 लोग पहले से ही ठहरे हुए थे। इधर, शेल्टर होम में ठहरे युवक के संक्रमित होने रविवार रात पता चलने के बाद जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीम अमरिया पहुंची। टीम ने युवक के सात साथियों को अमरिया के ही क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कराते हुए और उनके दोबारा सैंपल भी लिए। इसके बाद टीम ने शेल्टर होम में संक्रमित युवक के साथ ठहरे अन्य 36 लोगों के भी सैंपल लिए। फिलहाल इन सभी को शेल्टर होम में रखा गया है।
11 पुलिस कर्मियों के भी लिए सैंपल
पुलिस प्रशासन की ओर से शेल्टर होम की सुरक्षा को छह पुलिस कर्मियों और पांच होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी पुलिसकर्मियों और होमगार्डों के भी सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर कराया खाली, सभी 24 लोगों को भेजा जिला मुख्यालय
संक्रमित युवक की रिपोर्ट आने के बाद अमरिया के क्वारंटीन सेंटर को रात में खाली करा लिया गया। खाली कराए गए क्वारंटीन सेंटर में संक्रमित युवक के सात साथियों को अलग-अलग रखा गया है। वहीं क्वारंटीन सेंटर में पूर्व में रखे गए सभी 24 लोगों को एंबुलेंसों से रात में ही शहर के पुराना अस्पताल स्थित क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया।
सुंदरपुर गांव को किया गया सैनिटाइज, ग्रामीणों की हुई स्क्रीनिंग
इंदौर से आठ लोगों के आने के बाद गांव टोडरपुर के ग्रामीणों ने इन सभी को घरों में न जाकर सुंदरपुर के एक स्कूल में ठहरा दिया था। इसके बाद इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को भी दी थी। इधर, युवक के संक्रमित होने बाद सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम सुंदरपुर गांव पहुंची। वहां टीम ने सबसे पहले स्कूल को सैनिटाइज किया और उसके बाद पूरे गांव को सैनिटाइज किया गया। ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें