फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगला गांव में चार और प्रवासी कोरोना संदिग्ध मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। एक्टिव केस सर्च अभियान में गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर के चार लोगों में कोरोना के शुरूआती लक्षण पाए गए। इसके अलावा महाराष्ट्र से आए गांव कढेरचौरा, रंपुरा फकीरे, मटेहना कॉलोनी में आए दो-दो प्रवासी मजदूरों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब से आए 270 प्रवासी मजदूरों सहित तीन 300 प्रवासियों की स्वास्थ्य टीमों ने जांच की और उन्हें 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

गांव बंगला उर्फ मित्रसेनपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गांव में एक्टिव केस सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अभियान में गांव के चार लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। चारों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासी मजदूरों पर नजर रखी जा रही है। वहां से आए प्रवासी मजदूर सर्वाधिक संख्या में संक्रमित निकल रहे हैं। गांव गढेरचौरा, रंपुरा फकीरे, मटेहना में महाराष्ट्र से आए दो-दो प्रवासी मजदूरों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। शुक्रवार को महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब से 270 और प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 प्रवासी मजदूर अपने घर पहुंचे। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराकर उन्हें 21 दिन को होम क्वारंटीन किया गया है। घर के मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई।
गांवों में डुग्गी पिटवाकर किया जा रहा सतर्क
पूरनपुर। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ योगेंद्र कुमार ने शुक्रवार को गांव रम्पुरा फकीरे, सुखदासपुर, प्रसादपुर में पहुंचकर होम क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों की जानकारी की। तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गांवों में डुग्गी पिटवाकर होम क्वारंटीन मजदूरों को सजग किया जा रहा है, ताकि वे घरों से बाहर न निकल सकें। उनकी छुई हुई वस्तुओं को परिवार के अन्य लोग न छुएं। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन प्रवासी मजदूरों को घर के बाहर मिलने की सूचना मिलते ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें