फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क हो जाए... तीन संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बृहस्पतिवार को तीन कोरोना संक्रमित और मिल गए। इससे जिला कोरोना मुक्त होने की दौड़ में और पिछड़ गया। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

दूसरी लहर आने पर पर कोरोना ने जिले में तबाही मचा दी थी। इस दौरान अप्रैल और मई में कोरोना से 283 लोगों की मौत हुई थी। दस जून के बाद कोरोना संक्रमण थमने लगा था। मगर कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद बाजारों में लोग बगैर मास्क के घूमने लगे। लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन करना छोड़ दिया। इससे कोरोना संक्रमण फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक संक्रमित शहर के मोहल्ला गफ्फार खां का निवासी है। बाकी दो संक्रमितों में दो अमरिया के मझारा फार्म और दूसरा मरौरी ब्लॉक के गांव बेरीखेड़ा का रहने वाला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि संक्रमितों को होम आईसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें