फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने को उमड़ी भीड़, धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। कोरोना टीकाकरण कराने को लोगों की भीड़ लगने लगी है। बृहस्पतिवार को सीएचसी में भीड़ के चलते लंबी लाइनें लगी। कई बार धक्कामुक्की भी हुई। जिसके चलते अस्पताल प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने लाइन लगवाई, तब जाकर शांतिपूर्ण ढंग से वैक्सीनेशन हो सका।
विज्ञापन

शुरुआत में अफवाहों के चलते लोग वैक्सीन लगवाने से कतराते थे। संभावित तीसरी लहर के बीच जागरूकता बढ़ने पर अब वैक्सीन लगवाने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सात स्थानों पर वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी में वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ लगी। भीड़ के चलते लोगों की लंबी लाइनें लगीं। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाई गई।
लंबी लाइन में घंटों इंतजार के चलते कई बार लाइन में लगे लोगों में धक्कामुक्की हुई। धीमी गति से वैक्सीन लगाने का भी कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि जागरूकता बढ़ने से अब वैक्सीन लगवाने को भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को भारी भीड़ पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त की, तब कहीं शांतिपूर्वक वैक्सीनेशन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें