फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचें बुलावा पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए अब जुलाई से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण कराने की तैयारी है। इसके लिए लोगों को बाकायदा बुलावा पर्ची भेजी जाएंगी। इस पर्ची में टीकाकरण की तिथि और स्थान का लिखा होगा। ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सचिव का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि जून में करीब एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो ब्लॉकों को चिह्नित किया जाना है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकासखंड व शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है। इन इकाइयों को क्लस्टर में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर में पहुंच जाएं। टीमों के द्वारा अस्पतालों, आरोग्य व स्वास्थ्य केन्द्रों व अन्य भवनों पर स्थित टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से भी टीका लगाया जाएगा। जुलाई में इस व्यवस्था के साथ ही टीकाकरण कराया जाएगा।
हर राजस्व ग्राम में गठित होगी टीम
क्लस्टर में टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हर राजस्व ग्राम में मोबिलाइजेशन टीम बनेगी। जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा-आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सचिव शामिल होंगे। इनका काम टीकाकरण को लेकर बनी संशय की स्थिति को दूर करना और टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन

प्रतिकूल परिस्थिति के लिए होगी क्यूआरटी टीम
टीकाकरण के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल घटना के प्रबंधन के लिए दो क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगाई जाएंगी। इन दो टीमों के समूह को क्लस्टर रेस्पांस टीम (सीआरटी) कहा जाएगा। टीम के पास वाहन की व्यवस्था होगी और जरूरी दवाएं भी मौजूद होंगी। टीकाकरण के बाद व्यक्ति में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में 108 एंबुलेंस को तत्काल बुलाया जाएगा और संबंधित को ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें