फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरखेड़ा और गजरौला की दो महिलाओं में ब्लैक फंगस की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। बरखेड़ा और गजरौला की रहने वाली दो महिलाओं में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 18 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के दियूरी गांव की रहने वाली 48 वर्षीय माया देवी पत्नी सुंदरलाल की आंखों में दो दिन पहले सूजन आई थी। परिजन उन्हें गुरुवार को जिला अस्पताल दिखाने े गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप किया तो ब्लैक फंगस के लक्षण प्रतीक हुए। इस पर डॉक्टरों ने उन्हें एमआरआई कराने की सलाह दी। एमआरआई की जांच रिपोर्ट में महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।
वहीं, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बर्रामऊ निवासी 55 वर्षीय रेखा पत्नी विजयपाल को करीब दस दिन पहले चेहरे और आंखों में हल्की सूजन आ गई थी। इस पर उन्होंनें कस्बे में किसी डॉक्टर से राय लेने के बाद दवा ले ली, लेकिन सूजन कम होने के बजाय बढ़ती चली गई। परिवार वाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां एमआरआई की जांच रिपोर्ट में उन्हें ब्लैक फंगस होने की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया किे दोनों ही महिलाओं को कोरोना नहीं हुआ था, लेकिन दोनों ही ब्लैक फंगस से ग्रस्त मिली हैं। दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें