फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों समेत छह की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ इनसे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। एक दिन पूर्व हुई चार मौतों के बाद रविवार को छह लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसमें तीन एल-2 अस्पताल में इलाज करा रहे थे। वहीं रविवार को 114 नए संक्रमित मिले। इन सभी को ट्रेस कर कोविड अस्पताल और होम आइसोलेट किया जा रहा है। संक्रमितों के शव का कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। जिले में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। वहीं संक्रमितों की संख्या बढ़कर 900 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को भी मौतों का सिलसिला जारी रहा। कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। इसमें बीसलपुर के गांव नरायनपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई। महिला को 23 अप्रैल को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरौरी ब्लॉक के गांव खाग सराय के एक युवक भी मौत हो गई। युवक को एक दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। वहीं शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 41 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गई। बताते हैं कि व्यापारी की ताई की मौत 19 अप्रैल को हुई थी। जिसके बाद व्यापारी की भी हालत बिगड़ गई थी और उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा गोदावरी स्टेट की एक महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है।
पूरनपुर पिछले दिनों संक्रमित निकले विकास विभाग के लिपिक और पंचायत सचिव की कोरोना से मौत हो गई। यह दोनों पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद से इलाज चल रहा था। लिपिक की बरेली में, जबकि पंचायत सचिव की रामपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षिका की कोरोना से मौत
बीसलपुर मोहल्ला पटेलनगर की 64 वर्षीय सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षिका को शुक्रवार को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उन्हें बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। शनिवार शाम इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं क्षेत्र के गांव कैथुलिया में शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार वालों ने बताया कि उसे तेज बुखार आया था। जिसकेे बाद युवक को गुलैंदा गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि सोमवार को टीम भेजकर सत्यता का पता लगाया जाएगा।
डब्ल्यूएचओ का कर्मचारी संक्रमित
जनपद में रविवार को 114 नए कोरोना मरीज निकले। इसमें डब्ल्यूएचओ के एक कर्मी में ट्रूनेट जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसकेे अलावा बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संक्रमितों को ट्रेस कर कोविड अस्पताल और होमआइसोलेट किया है। जनपद में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 900 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें