फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के सिपाही समेत तीन कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद केस लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार देर रात बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में जिला जेल के सिपाही समेत तीन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों को ट्रेस किया। संक्रमित सिपाही के छुट्टी पर घर जाने की जानकारी है। बाकी दो संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि जिला जेल में कार्यरत सिपाही तीन अप्रैल को पुराने अस्पताल में कोरोना की जांच करने के बाद छुट्टी पर घर गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट वह कोरोना पॉजिटिव निकला। जेल से संपर्क किया तो पता चला कि सिपाही छुट्टी पर है। उसके घर का पता लेकर वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। इसके अलावा न्यूरिया के गांव न्यूरिया खुर्द और ललौरीखेड़ा के मीरापुर गांव में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही उनके घर के आसपास का 25 मीटर एरिया कंटेन्मेंट जोन कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग भी कराई जा रही है।
कॉलेज, मीडिया और बैंक कर्मियों का मांगा डाटा
कोविड टीकाकरण के चौथे चरण में अभी तक 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, मगर शासन के निर्देश पर आठ से 23 अप्रैल तक मीडिया कर्मी, दुकानदार, बैंक और बीमा कर्मचारी, स्कूल, कॉलेज, न्यायपालिका के कर्मचारियों का डाटा मांगा है। ताकि निर्धारित संख्या मिलने के बाद वैक्सीनेशन की तैयारियां पूरी की जा सकें। सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि स्थायी कार्यालयों में कार्यरत स्टाफ की सूची मांगी गई है। 15 और 16 अप्रैल को ई-रिक्शा और ऑटो वालों के लिए वेक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें