फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। चोरी के मामले में पकड़ा गया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे वहां से कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात को चोरी के मामले में फरार चल रहे मीरपुर वाहनपुर निवासी 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया था। शनिवार को पुलिस उसे जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर आई थी। उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोरोना की जांच कराई गई। तो वह एंटीजन किट से हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। रिपोर्ट आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके साथ आए सिपाहियों की भी कोरोना जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें