पीलीभीत। एसएसबी के पांच जवानों समेत लैब से आई जांच रिपोर्ट में नौ कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांच मरीजों को कोविड अस्पताल भेज दिया, जबकि बाकी को होम आइसोलेट कर दिया है।
शुक्रवार को बरेली आईवीआरआई लैब से आई जांच रिपोर्ट में एसएसबी के डीआईजी कार्यालय में तैनात पांच जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का परीक्षण करने के बाद पांच मरीजों को कोविड अस्पताल भिजवा दिया जबकि बाकी को होम आइसोलेट कर दिया गया। इनके अलावा बिलसंडा में दो और बरखेड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। जिला अस्पताल में लगी ट्रूनेट मशीन से जहानाबाद एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। एंटीजन किट से हुई जांच में कोई भी कोरोना का मरीज पॉजिटिव नही आया।